किशनगंज, फरवरी 12 -- टेढ़ागाछ। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ए कंपनी माफीटोला, 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) किशनगंज के समवाय सीमा चौकी फतेहपुर में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार ने की। बैठक में एसएसबी की ओर से निरीक्षक सामान्य ठाकुर ओकराम एवं उपनिरीक्षक तारापदा विश्वास उपस्थित रहे। वहीं बिहार पुलिस की ओर से फतेहपुर थाना की उपनिरीक्षक सृष्टि कुमारी और टेढ़ागाछ थाना के उपनिरीक्षक रितेश कुमार शामिल हुए। नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की ओर से डीएसपी (बीओपी गुलमिया) दिनेश श्रेष्ठा ने सहभागिता की। बैठक के दौरान सीमा क्षेत्र की समग्र सुरक्षा, सीमा स्तंभों की संरक्षा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिको...