किशनगंज, जनवरी 16 -- टेढ़ागाछ। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को एक महत्वपूर्ण संयुक्त पहल की गई। नेपाल एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत सीमा स्तंभ संख्या 151 के समीप एसएसबी 12वीं बटालियन, फतेहपुर एवं एपीएफ नेपाल के बीच संयुक्त गश्ती अभियान के साथ समवाय समकक्ष समन्वय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग को मजबूत करना रहा। संयुक्त गतिविधि में सशस्त्र सीमा बल की ओर से सहायक कमांडेंट श्री जगदेव सिंह, उप निरीक्षक तारापदा बिश्वास सहित 06 अन्य जवान शामिल हुए। वहीं नेपाल एपीएफ की ओर से डीएसपी दिनेश कुमार श्रेष्ठ, उप निरीक्षक रमेश कुमार बोहरा, उप निरीक्षक सुदामा गौतम तथा 06 अन्य जवान बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.