पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या और उसके समाधान को लेकर सोमवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में शामिल अधिकारी बैठक में 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी, जिला वन अधिकारी मनीष सिंह, वन अधिकारी भरत कुमार, उपमंडल अधिकारी रमेश चौहान तथा सर्वे विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए सीमा स्तंभ संख्या 784 से 785 तक के क्षेत्र का विवरण प्रस्तुत किया।

अतिक्रमण संबंधी जानकारी एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि नो-मैन्स लैंड में स्थित सीमा स्तंभ...