पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या और उसके निराकरण को लेकर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा, वन भूमि संरक्षण तथा अवैध कब्जों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पीलीभीत के उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, 49वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी, मंडल वन अधिकारी, उपमंडल अधिकारी समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए वन भूमि पर अवैध कब्जों की रोकथाम और सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम...