भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
बलरामपुर, अगस्त 18 -- बलरामपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार शुक्ल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी कर जिले की कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में अपहृत व लापता लोगों की शत-प्रतिशत बरामदगी, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा गैंगस्टर एक्ट के मामलों में अपराधियों की अवैध संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी कर ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अधिक से अधिक मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित करने, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष निगरानी, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग बढ़ाने तथा महिला-बाल अपराध और साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। आगामी त्यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.