अररिया, जुलाई 5 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुङ ने कहा कि देशभर के पुलिस कार्यालयों के जर्जर भवनों और कमजोर भौतिक संरचनाओं की समस्या से सरकार पूरी तरह अवगत है। उन्होंने स्वीकार किया कि बजट की कमी के कारण निर्माण कार्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन अब पुलिस के आवश्यक भवनों के निर्माण को प्राथमिकता देकर काम को तेज किया जाएगा। नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के लिए शनिवार को विराटनगर पहुँचे गृह मंत्री गुरुङ ने विराटनगर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस संगठन के सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है。 यह भी पढ़ें- अररिया : भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का नेपाल के गृहमंत्री ने किया निरीक्षणपुलिस भवनों का शीघ्र निर्माण उन्होंने कहा, 'पुलिस की समस्याओं को मैंने पूरी तर...