संवाददाता, फरवरी 21 -- भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे यूपी के महाराजगंज जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर परसामलिक पुलिस ने एक डिजायर कार से 48.686 किलो चरस बरामद किया है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय चालान भेज दिया है। यह बरामदगी परसामलिक क्षेत्र के सेखुआनी में हुई। पुलिस रैकेट के बारे में पता करने में जुट गई है। नौतनवा सीओ अंकुर गौतम और परसामलिक एसओ अभय नारायण सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सेखुआनी टोला शंकरपुर से कार से भारी मात्रा में चरस की खेप रवाना होने वाली है। इस सूचना पर सक्रिय पुलिस ने गुरुवार की आधी रात सेखुआनी चौराहे के शंकरपुर मोड़ पर घेराबंदी कर दी। शंकरपुर मोड़ पर कार आती दि...