सिद्धार्थ, जुलाई 19 -- खुनुवां, हिन्दुस्तान संवाद। भारत- नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवा बाजार का शनिवार को एसएसबी कमांडेंट ने निरीक्षण किया। उन्होंने सरहद के नोमेंस लैंड व आसपास के इलाकों के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को मजबूत करना और संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने के उद्देश्य से एसएसबी सीमा चौकी के बार्डर चेकिंग पोस्ट भवन में सुरक्षा एजेंसियों की समन्वय बैठक भी किया।सुरक्षा समन्वय, सूचना आदान-प्रदान एवं सीमा पार गतिविधियों की रोकथाम को लेकर सशस्त्र सीमा बल वहिनी कमांडेंट उज्जवल दत्ता, पड़ोसी मुल्क नेपाल एपीएफ, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कस्टम विभाग खुनुवा कार्मिकों के साथ समन्वय बैठक हुई। जिसमें कमांडेंट उज्ज्वल दत्ता ने सरहद पर तैनात कर्मियों, सुरक्षा जवानों को सतर्क रहने, सर...