भारत नेपाल सरहद पर 25 लाख की ब्राउन शुगर बरामद
बहराइच, जून 6 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच के मोतीपुर थाने की पुलिस ने भारत नेपाल सरहद पर एक नेपाली तस्कर को धर दबोचा है। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है। बरामद किए गए ब्राउन शुगर की अन्तराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 25 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया, दरोगा अनिल यादव, सिपाही जय प्रकाश, रिक्रूट सिपाही रोहित सिंह ने शनिवार को नो मेंस लेंड में एक संदिग्ध नेपाली को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।तस्कर की पहचान नेपाल के बांके जिले के नौबस्ता थाने के बैजनाथ गांव पालिका वार्ड नम्बर दो निवासी मनीराम थापा के रूप में हुई। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.