भारत नेपाल सरहद पर ब्राउन शुगर बरामद
बहराइच, जुलाई 19 -- रूपईडीहा , संवाददाता। रूपईडीहा थाने की पुलिस व सशस्त्र सीमा बल 42 वी बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने एक मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा है। उसके पास से बड़ी मात्रा ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्कर से रूपईडीहा थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में गोपनीय सूचना के आधार पर एसएचओ हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दरोगा अजय कुमार व पुलिस बल व सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी रुपईडीहा के निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी व जवानों ने पिलर संख्या 651/2 के पास एक मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा है। उसके पास से लगभग 53 ग्राम ब्राउन शुगर, दौसौ रूपये भारतीय करेंसी, सौ रूपये नेपाली करेंसी बरामद की गई है। गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.