महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी के टोला धर्मौली स्थित मनरेगा खेल मैदान में आयोजित भारत-नेपाल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में भारत और नेपाल की कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में ठूठीबारी की टीम ने टड़हवा को दो सेट में हराया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सेक्रेड हार्ट हाई स्कूल के प्रबंधक विपेश त्रिपाठी ने किया। दूसरे मैच में चौक बाजार और बरगदवा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें बरगदवा ने तीन सेट के मैच में दो सेट से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में मर्यादपुर और खड्डा के बीच खेला गया। इसमें खड्डा की टीम ने लगातार दो सेट जीतकर मर्यादपुर को शिकस्त दी। चौथा मैच धर्मौली और लक्ष्मीपुर के बीच खेला गया, जिसमें धर्मौली की टीम ने लगातार दो सेट जीतकर शानदार जीत हासिल की। वहीं प्रतियोगिता का अंतिम और सबसे ...