श्रावस्ती, मार्च 28 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा सर्वेक्षण टीम-3 की पहली अंतर्राष्ट्रीय बैठक शनिवार को जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में भारत-नेपाल की संयुक्त सर्वेक्षण टीम-3 के सदस्य, बलरामपुर के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज के उच्चाधिकारियों एवं नेपाल राष्ट्र के बर्दिया, बांके, रुपईडीहा, डांग, कपिलवस्तु एवं नवलपरासी के मुख्य जिलाधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह से सशस्त्र सीमा बल के 62वीं, 42वीं, 59वीं 9वीं, 50वीं, 43वीं, 22वीं और 70वीं बटालियन के कमांडेंट एवं नेपाल राष्ट्र के संबन्धित पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी श्रावस्ती ने जिलाधिकारी बर्दिया एवं टीम लीडर नेपाल गोगन बहादुर हमल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक...