लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- लखीमपुर। आदिवासी क्षेत्र चंदन चौकी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव का भव्य आयोजन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम में पलिया और चंदन चौकी की आम जनता के साथ आरएसएस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी नेपाल और भारत के अतिथियों को अयोध्या में विराजमान प्रभु श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ने कुटुंब प्रबोधन प्रमुख के रूप में भारत-नेपाल के रोटी-बेटी के रिश्ते, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध बने रहें, ताकि समरसता और गहराई ग्रहण करे। प्रमुख अतिथि 39 वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट व सहायक कमांडेंट के साथ वरिष्ठ समाजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.