पीलीभीत, फरवरी 28 -- पीलीभीत। भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के दो दिवसीय समापन कार्यक्रम का आगाज गांधी प्रेक्षा में हुआ। कुशीनगर से होते हुए जिले मे पहुंचे कलाकारों का जोरदार स्वागत हुआ तो सभी गदगद नजर आए। यही नहीं लोक कला संस्कृति और साझी विरासत का अप्रतिम नजारा देखने को मिला। कवि सम्मेलन के बाद दिलकश रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति रही। आयोजन का शुभारंभ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव,सीएमओ डा. आलोक कुमार, एएसपी विक्रम दहिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. दलजीत कौर और महोत्सव के नोडल अतुल द्विवेदी की मौजूदगी में शुरू हुआ। शुरूआत में हुए कवि सम्मेलन में ओज से लेकर श्रंगार रस तक के कवियो में शिव कुमार व्यास बाराबंकी, श्यामल मजूमदार प. बंगाल, नीरज पाण्डेय व उत्कर्ष उत्तम रायबरेली,...