सिद्धार्थ, जून 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भारत सरकार की ओर से भारत-नेपाल मैत्री एवं डिजिटल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई सीमा-पार डिजिटल भुगतान (क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल पेमेंट) एवं क्यूआर कोड आधारित भुगतान व्यवस्था का सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने स्वागत किया है। कुलपति प्रो. कविता शाह ने इस अभिनव पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि इस नई व्यवस्था से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में अध्ययनरत नेपाल के विद्यार्थियों को शुल्क भुगतान, दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी तथा अन्य वित्तीय लेन-देन में काफी सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को सीमापार भुगतान संबंधी कठिनाइयों से राहत मिलेगी और डिजिटल माध्यमों से सुरक्षित एवं सरल लेन-...