भारत-नेपाल के रिश्तों को नई रफ्तार, पुल जोड़ेगा 'दिल'; क्या-क्या फायदे होंगे
पिथौरागढ़, नवम्बर 24 -- भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने रोटी-बेटी के रिश्तों को अब विकास और सुगम यातायात की एक नई रफ्तार मिलेगी। सोमवार को छारछुम मोटर पुल का संचालन शुरू होने से सीमावर्ती इलाकों के लोगों में नई उम्मीद जगा दी है। न केवल दोनों देशों के बीच व्यापार और संपर्क मजबूत होगा, बल्कि रोजमर्रा के पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाएंगी। काली नदी पर तैयार छारछुम मोटर पुल अब सीमावर्ती इलाकों के लिए न केवल आर्थिक अवसरों का नया द्वार खोलने जा रहा है, बल्कि शादी-ब्याह और पारिवारिक मेल-मिलाप की वर्षों पुरानी मुश्किलों को भी आसान करेगा। करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से काली नदी पर बने 110 मीटर लंबे इस मोटर पुल से सोमवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी दोनों देशों के नागरिकों के साथ ही प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.