मधुबनी, अगस्त 14 -- जयनगर। भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने की दिशा में शुक्रवार को भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (एलपीएआई) के चेयरमैन जयंत सिंह ने अधिकारियों के साथ जयनगर सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया।

नए चेकपोस्ट का महत्व उन्होंने प्रस्तावित इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट (आईसीपी) के लिए चिह्नित स्थल, बैतौन्हा बॉर्डर तथा खटोका के निकट स्थित लैंड कस्टम चेकपोस्ट का जायजा लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार की वर्तमान स्थिति, यातायात व्यवस्था और व्यापारिक संभावनाओं की समीक्षा की गई। चेयरमैन ने अधिकारियों से सड़क और रेल कनेक्टिविटी, सीमा सुरक्षा, कस्टम व्यवस्था, माल परिवहन तथा यात्रियों की आवाजाही से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के विकास और सीमा पर व्यापारिक गतिविधियों को...