लखनऊ, अप्रैल 27 -- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच प्राचीनकाल से ही घनिष्ठ व आत्मीय संबंध रहे हैं, जो धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक आधार पर निरंतर मजबूत होते रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष से सोमवार को यूपी भ्रमण पर आए नेपाल के 20 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी विषय को प्रस्तुत करने से पूर्व उसकी पूर्ण व सत्य जानकारी का परीक्षण आवश्यक है। वर्तमान समय में टीआरपी की प्रतिस्पर्धा के कारण नकारात्मकता को प्रमुखता दिए जाने की प्रवृत्ति चिंताजनक है, जबकि मीडिया का दायित्व समाज में संतुलित व सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करना है। उन्होंने मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि इसकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर संसद व विधानसभा की रिपोर्टिंग करने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.