किशनगंज, मई 28 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज में क्षेत्रक मुख्यालय रानीडांगा के उप महानिरीक्षक एस. के. सारंगी ने 27 एवं 28 मई को दौरा किया। इस दौरान वाहिनी के कमांडेंट राज कुमार खलखो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उप महानिरीक्षक के आगमन पर जवानों ने उनका स्वागत किया तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। दौरे के दौरान उप महानिरीक्षक ने समवाय पाठामारी एवं सीमा चौकी कामतबस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने सैनिक सम्मेलन आयोजित कर महिला एवं पुरुष जवानों से सीधे संवाद किया। सम्मेलन में जवानों की समस्याओं, ड्यूटी के अनुभवों तथा सीमा सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। उन्होंने जवानों को सीमा पर पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम...