भारत नहीं आएंगे नेपाल के विदेश मंत्री, रद्द कर दिया दौरा; दूसरे देश में जयशंकर से की मुलाकात
काठमांडू, मई 23 -- नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल का प्रस्तावित भारत दौरा रद्द हो गया है। इससे दोनों देशों के बीच होने वाली अहम द्विपक्षीय वार्ताओं पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। यह दौरा ऐसे समय में टला है जब सीमा विवाद और व्यापारिक समझौतों पर उच्च स्तरीय बातचीत होनी थी। हाल ही में लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने के फैसले पर नेपाल ने कड़ी आपत्ति जताई थी, जिससे भारत और नेपाल के बीच राजनयिक तनाव गहरा गया है। इस विवाद का सीधा असर दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ा है, जिसके चलते नेपाली विदेश मंत्री शिशिर खनाल का भारत दौरा और उससे पहले भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री का नेपाल दौरा स्थगित हो गया था।क्यों टला नेपाल के विदेश मंत्री का दौरा? शिशिर खनाल को भारत सरकार की ओर से 1 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.