नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Womens Asia Cup 2026 Updated Points Table- हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया विमेंस एशिया कप 2026 में विजयरथ पर सवाल है। थाइलैंड और हॉन्ग-कॉन्ग को बुरी तरह रौंदने के बाद भारत ने शनिवार, 5 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला। उम्मीद थी कि भारत को इस मुकाबले में थोड़ी बहुत टक्कर मिलेगी, मगर पाकिस्तान की टीम तो थाइलैंड और हॉन्ग-कॉन्ग से भी बुरा खेली। थाइलैंड ने भारत के खिलाफ 65 रन बनाए थे, जबकि हॉन्ग-कॉन्ग ने 56। पाकिस्तान की तो पूरी टीम भारत के खिलाफ 55 रनों पर ही सिमट गई। टीम इंडिया ने इस टारगेट को 3 विकेट खोकर 8.4 ओवर में चेज किया और विमेंस एशिया कप 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई।नंबर-1 के साथ भारत सेमीफाइनल में हॉन्ग-कॉन्ग पर जीत दर्ज करने के बाद भारत को सेमीफाइनल क...