भारत दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने की जमकर तारीफ, ईंधन आपूर्ति पर कह दी बड़ी बात
वॉशिंगटन, मई 21 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपने दिल्ली दौरे से पहले भारत के साथ ऊर्जा सहयोग (ईंधन आपूर्ति) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका भारत को उतनी ऊर्जा बेचना चाहता है, जितनी वह खरीदना चाहे। रूबियो ने कहा कि अमेरिका इस समय ऐतिहासिक स्तर पर ऊर्जा उत्पादन और निर्यात कर रहा है और वह भारत के ऊर्जा पोर्टफोलियो में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहता है। रूबियो ने तारीफ करते हुए कहा कि भारत बेहतरीन सहयोगी और साझेदार है। रूबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा क्षेत्र में बातचीत पहले से जारी है और दोनों देश इस दिशा में और बड़े स्तर पर सहयोग की संभावनाएं तलाश रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका भारत के साथ दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करना चाहता है, क्योंकि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ऊर्जा बाजारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.