भारत तिवारी और लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार, जून 24 -- बिहार में भारत तिवारी की हत्या तथा लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की स्मृति में बुधवार को हरिद्वार के अग्रसेन घाट पर अखण्ड परशुराम अखाड़े के तत्वावधान में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मां गंगा में दीपदान कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधीर कौशिक ने दोनों घटनाओं पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार में भारत तिवारी की हत्या कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है और मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- भारत तिवारी और लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को दी श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.