भारत टेक्स 2026 में पंजाब ने टेक्सटाइल निवेश का किया आह्वान, नई औद्योगिक नीति पर दिया जोर
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को भारत टेक्स 2026 के दौरान पंजाब स्टेट पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए राज्य को टेक्सटाइल निवेश के लिए उपयुक्त गंतव्य बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कपास की खेती से लेकर धागा, कपड़ा, बुनाई, प्रोसेसिंग, परिधान निर्माण और निर्यात तक पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन मौजूद है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास नीति लागू की है। नई दिल्ली में आयोजित पंजाब स्टेट सेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए सिंगल विंडो और सिंगल पेन प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध मंजूरियां उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.