नई दिल्ली, जुलाई 23 -- जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत मिली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया का सूखा खत्म हो गया है। इस महीने टीम इंडिया को टी-20 क्रिकेट में निराशा हाथ लगी थी। पहले आयरलैंड जैसी टीम ने व्हाइटवॉश कर दिया और उसके कुछ ही दिनों बाद इंग्लैडं की चीम ने अपनी सरजमीं पर 4-0 से शिकस्त दी। भारत को आखिरकार 7 मुकाबलों के बाद जीत नसीब हुई। यह भी पढ़ें- तूफानी फिफ्टी जड़ने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड गुरुवार को भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का शुभारंभ हुआ। 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। जिम्बाब्वे...