भारत-जापान मैत्री के लिए मां गंगा से मांगा आशीर्वाद
वाराणसी, जुलाई 2 -- वाराणसी। भारत और जापान के बीच मैत्री प्रगाढ़ करने की कामना बुधवार को काशी में की गई। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने इस कामना से माता गंगा का पूजन कर आरती उतारी। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, और सेमीकंडक्टर सहित आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी मजबूत होने की प्रार्थना की। स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची के दीर्घजीवी होने की कामना भी की। ज्ञात है कि सनाए तकाइची बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत पहुंची हैं। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, विश्वनाथ दुबे, पार्वती दुबे, गंगा मिश्रा, गणेश वर्मा, अन्नपूर्णा सिंह आदि की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- जापान की पीएम तकाइची का प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वागत यह भी पढ़ें- वैश्विक अनिश्चितताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.