घाटशिला, जून 22 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित डाक बंगला परिसर में रविवार को भारत जाकात माझी परगना महाल की एक बैठक तरफ परगना बाबा परमेश्वर मांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दुखनी सोरन उपस्थित हुईं। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। दुखनी सोरन ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आदिवासियों का हक, अधिकार पहचान और अस्तित्व पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। यदि समय रहते हुए एक एकजुट होकर विरोध नहीं किया गया तो झारखंड के आदिवासी विलुप्त हो जाएंगे। इसलिए फिर से वीर शहीद सिदो-कान्हो और बिरसा मुंडा की तर्ज पर उलगुलान की जरूरत है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: भारत जाकात माझी परगना महाल की बैठक संपन्न उन्होंने कहा कि सभी आदिवासियों को संकल्प लेकर अपने हक, अधिकार, पहचान और अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट होक...