भारत छोड़ो आंदोलन के 13 शहीदों को नमन
कटिहार, अगस्त 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 13 अगस्त 1942 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद हुए 13 वीर सपूतों को गुरुवार को पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित शहीद स्तंभ पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मियों तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में कटिहार के योगदान को याद करते हुए शहीदों के बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। यह भी पढ़ें- अमर बाल शहीद ध्रुव कुंडू को राजकीय सम्मान के साथ दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विशेष रूप से 13 वर्षीय बाल शहीद ध्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.