भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
छपरा, अगस्त 9 -- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प फोटो:2 श्रीनंदन पर स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसी छपरा, एक संवाददाता। भारत छोड़ो आंदोलन व क्रांति दिवस के पर रविवार को सारण जिला कांग्रेस कमेटी छपरा के तत्वावधान में शहीद श्रद्धांजलि सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने की। इस दौरान भारत छोड़ो आंदोलन के महानायक महात्मा गांधी और पटना सचिवालय के सात अमर शहीदों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन शुरू हुआ था। गांधीजी का संदेश 'करो या मरो' देशवासियों के लिए आजादी की निर्णायक लड़ाई का आह्वान बना। किसान, मजदूर, विद्यार्थी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.