देहरादून, अगस्त 9 -- देहरादून। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर 'वाक एंड टाक' श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा खाराखेत वॉक एंड टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य खाराखेत में नमक सत्याग्रह से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना था। सामाजिक कार्यककर्ता अजय शर्मा और बीजू नेगी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रकृति प्रेमियों का एक दल रविवार को खाराखेत गांव के नून नदी के पास स्थित उस स्मारक तक पहुंचा। जिसमें नमक सत्याग्रह को समर्थन देने के लिए दून के सत्याग्रही नमक बनाने के लिए 1930 में यहां पहुंचे थे। अजय शर्मा, बीजू नेगी ने बताया कि 1930 में जब महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह के लिए साबरमती से डांडी का मार्च किया था तो उस यात्रा में दून के खड़ग बहादुर सिंह भी शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें- फायरि...