नई दिल्ली, जनवरी 31 -- जीप (Jeep) भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में नया नाम नहीं है। बीते कई सालों में बाजार में उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन जीप (Jeep) ने हमेशा यह साफ किया है कि वह भारत में लंबी पारी खेलने के इरादे से मौजूद है। अब कंपनी ने अपनी जीप 2.0 (Jeep 2.0) रणनीति का ऐलान कर दिया है, जिससे भारत और एशिया पैसिफिक रीजन में जीप (Jeep) के भविष्य की दिशा साफ हो जाती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- विदेशी बाजार में क्रेटा पर भारी पड़ी मारुति की ये SUV, एलिवेट भी रह गई पीछेजीप 2.0 (Jeep 2.0) की रणनीति जीप (Jeep) 2.0 रणनीति के तहत कंपनी अपने ग्लोबल प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में लगातार निवेश करती रहेगी। मौजूदा मॉडल्स को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा और स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किए जाएंगे, ताकि प्रोडक्ट्स हमेशा नए और आकर्षक बने रहें...