नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारत यात्रा पर आए चेक के उप प्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्‍यापार मंत्री कारेल हैवलिकेक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग के पूरे परिदृश्‍य की समीक्षा की तथा परस्पर रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने रक्षा उद्योग क्षेत्र में मौजूदा सहयोग और संयुक्त उपक्रमों की सफल स्थापना का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए इंडिया-चेक संयुक्त रक्षा कमेटी के तहत सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति प्रकट की। यह भी पढ़ें- भारत और चेक गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने का संकल्प बै...