नई दिल्ली, अगस्त 25 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा कि भारत-चीन के बीच सामान्य संबंध दोनों देशों द्वारा सीमा पर कायम शांति और स्थिरता का सीधा नतीजा है। दो दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे एनएसए डोभाल ने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की बैठक के बाद ये बात कही। दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और स्थिरता बनाए रखने और सीमा के सीमांकन की दिशा में आगे बढ़ने के तरीकों पर भी चर्चा की। भारत-चीन ने बैठक के दौरान सीमा विवाद का राजनीतिक समाधान निकलने के लिए कार्य जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है। एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हम ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत- चीन सीमा को लेकर 25वें चरण की वार्ता कर कर रहे। उन्होंने कहा कि ये बैठक दोनों देशों के स्पष्ट और ...