नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- India-China News: अरुणाचल प्रदेश से सटी सीमा पर कड़ाके की ठंड शुरू होने से पहले तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के बीच दूसरे दौर की कोर कमांडर स्तर की सैन्य वार्ता पूरी हो गई है। बेहद गोपनीय रखी गई यह बातचीत दिवाली के ठीक बाद 8 नवंबर को शुरू हुई थी। यह करीब दस दिनों तक चली। इस वार्ता में भारत का नेतृत्व सेना की तीसरी कोर (स्पीयर कोर) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया ने किया। इस कोर का मुख्यालय नागालैंड के दीमापुर के पास रंगापहाड़ में है। उनके साथ चीनी सेना के साथ-साथ भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का एक प्रतिनिधि भी शामिल रहा। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच संपर्क के नियम तय करना था। इसके अलावा सीमा के पास सैनिकों के आमने-सामने आ...