हरदोई, मई 7 -- हरदोई। गर्मी की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए दो विशेष धार्मिक यात्राओं की घोषणा की है। इनका लाभ हरदोई रेलवे स्टेशन से भी लिया जा सकेगा। इससे हरदोई समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को अपने जिले से ही तीर्थ यात्रा शुरू करने की सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहली यात्रा 12 जून से 23 जून तक संचालित होगी। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को देश के सात प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन का संचालन योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से होगा। हरदोई स्टेशन पर भी यात्रियों के चढ़ने-उतरने की व्यवस्था रहेगी। यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्व...