प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन(आईआरसीटीसी) ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए सात ज्योतिर्लिंग यात्रा का विशेष पैकेज शुरू किया है। यह ट्रेन 27 अप्रैल से आठ मई 2026 तक 11 रात और 12 दिन की यात्रा पर गोरखपुर से रवाना होगी। ट्रेन प्रयागराज संगम समेत मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, झांसी आदि स्टेशनों से यात्रियों को चढ़ने-उतरने की सुविधा देगी।यात्रा में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, पंचवटी और अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज में ट्रेन यात्रा, शाकाहारी भोजन, बस द्वारा स्थानीय दर्शन और होटल ठहराव शामिल है। स्लीपर श्रेणी का किराया 23,50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.