वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। दक्षिण और उत्तर भारत के पर्यटन को नया आयाम देने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की भारत गौरव ट्रेन वाराणसी पहुंची। सिकंदराबाद (आंध्र प्रदेश) से चली यह टूरिस्ट ट्रेन शुक्रवार रात लगभग 10 बजे कैंट स्टेशन आई। इसमें दक्षिण भारत के विभिन्न जिलों के 800 यात्री सवार थे। इन्होंने शनिवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सारनाथ का भ्रमण कर पुरातात्विक स्थलों का महत्व जाना। शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती भी देखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...