फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भारत कौशल प्रतियोगिता में अपना जनपद के तीन प्रतिभागियों ने कामयाबी हासिल की है। सूबे में अपना जनपद एकमात्र है जहां पर तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया। आईटीआई ठंडी सड़क के प्रधानाचार्य ने बताया कि जनपद फर्रुखाबाद से 64 प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में चयनित हुये। इसके बाद प्रदेश स्तर पर 20 विभिन्न कौशल विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें पूरे प्रदेश में अकेले जनपद फर्रुखाबाद में 3 प्रतिभागी विजय हुये। यह तीनो प्रतिभागी आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी हैं। गंभीर सिंह को ब्यूटी थेरेपी में स्वर्ण पदक, करन कुमार को सीएनसी मिलिंग में स्वर्ण पदक और श्रवण कुमार को आटो मोबाइल टेक्नोलाजी में रजत पदक प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि गंभीर सिंह को 50 हजार रुपये का पुरस्कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.