नई दिल्ली, फरवरी 6 -- आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को पटखनी दी। इस टूर्नामेंट की जीत में कप्तान आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता का विशेष योगदान रहा। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में आयुष ने बतौर बल्लेबाज अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और 53 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की अटूट साझेदारी की, जिसने भारत को 50 ओवरों में 411/9 के विशाल स्कोर तक पहंचाने में मदद की। म्हात्रे की इस पारी ने न केवल टीम को मजबूती दी, बल्कि एक कप्तान के तौर पर उन्होंने सामने से नेतृत्व करने का उदाहरण भी पेश किया। 16 जुलाई 2007 को जन्मे 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे मुंबई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.