नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी। सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में भारत को हराने और सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले को जीतने के लिए अपनी टीम में दो अहम बदलाव किए हैं। भारत ने पिछला मैच जीता था ऐसे में उसकी टीम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। टॉस के दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने अपनी टीम कॉम्बिनेशन के बारे में बात करते हुए बताया कि हमने इस मैच के लिए अपनी टीम में दो परिवर्तन किए हैं। उन्होंने बताया कामिल पूरन ब...