नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) डी. के. सुनील ने गुरुवार को जानकारी दी कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के कारण इजरायल से भारत को मिलने वाली सैन्य आपूर्ति में देरी हो सकती है। हालांकि, उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत के पास चालू वर्ष की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।सैन्य आपूर्ति और देरी का कारण इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील ने बताया कि ईरान की ओर से की गई बमबारी के चलते इजरायल में कई प्लांट बंद हो गए हैं, जिससे सप्लाई में विलंब होगा। स्वदेशी फाइटर जेट 'तेजस' के लिए रडार, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (EW) सूट और हेलमेट-माउंटेड डिस्प्ले इजरायल से ही खरीदे जाते हैं। HAL के कर्मचारी इजरायल में कंपनियों के साथ काम कर रहे थे, लेकिन युद्ध की स्थिति गंभीर होने ...