भारत को सीरीज जीतने से रोककर वेस्टइंडीज की खुशी का ठिकाना नहीं, कोच ने कहा- पुराना दबदबा लौट आया है
बेंगलुरु, अक्टूबर 18 -- भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला में वेस्टइंडीज टीम के प्रदर्शन से उत्साहित टीम मुख्य कोच डैरेन सैमी का मानना है कि वेस्टइंडीज का पुराना दबदबा लौट आया है। वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में भारत को जीतने से रोक दिया और शृंखला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। वेस्टइंडीज के लिए भारत को इस तरह से रोकना काफी बड़ी बात है। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में सैमी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, "यह इस बात का सही प्रतिबिंब है कि दोनों टीमों ने कैसा खेल दिखाया। मुझे पूरा यकीन है कि जब सीरीज शुरू हुई थी, तब शायद किसी को हमारे जीतने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन वह दूसरों की राय थी। उन्होंने कहा हम जीतना चाहते थे, क्योंकि भारत में हमने लंबे समय से ऐसा नहीं किया है। अगर हम जीत जाते, तो अच्छा लगता। हमें पता है कि सफलता हमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.