छपरा, मार्च 31 -- भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित पानापुर, एक संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानापुर में भाजपा कार्यसमिति सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं पंचायत अध्यक्षों ने भाग लिया। तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा की याचिका समिति के सभापति जनक सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सह तरैया विधानसभा प्रभारी रामाशंकर मिश्र शांडिल्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के बाद प्रशिक्षण सत्र शुरू हुआ। विधायक जनक सिंह ने कहा कि भाजपा ...