नई दिल्ली, मई 2 -- हाल ही में, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) कार्यालय ने अपनी '2026 स्पेशल 301 रिपोर्ट' जारी की है। इस रिपोर्ट में अमेरिका ने भारत को एक बार फिर अपनी 'प्रायोरिटी वॉच लिस्ट' में बरकरार रखा है। भारत के अलावा इस सूची में चीन, रूस, इंडोनेशिया, चिली और वेनेजुएला जैसे देश भी शामिल हैं। अमेरिका ने कहा है कि वह भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत सहित अन्य माध्यमों से इस मुद्दे पर चर्चा करेगा।'प्रायोरिटी वॉच लिस्ट' क्या है? हर साल अप्रैल के अंत में अमेरिका अपनी 'स्पेशल 301 रिपोर्ट' जारी करता है। इस रिपोर्ट में अमेरिका अपने व्यापारिक साझेदार देशों के बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) के संरक्षण और लागू करने के तरीकों की समीक्षा करता है। जो देश अमेरिकी कंपनियों के पेटेंट, ट्रेडमार्क और कॉपीराइट को पर्याप्त सुरक्षा नहीं देत...