रांची, मार्च 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। कांके रोड स्थित इस्कॉन रांची के तत्वावधान में युवाओं के उत्थान और नशामुक्ति के उद्देश्य से 'परिवर्तन' युवा महोत्सव का गुरुवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन और इस्कॉन यूथ फोरम के छात्रों द्वारा भगवदगीता पर आधारित प्रेरणादायक नाटक से हुई। मुख्य वक्ता इस्कॉन इंडिया यूथ काउंसिल के चेयरमैन सुंदर गोपाल दास (आईआईटी दिल्ली स्नातक) ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में युवा अपनी जड़ों से दूर हो रहे हैं। भारत को पुनः 'विश्व गुरु' बनाने के लिए गीता का ज्ञान अनिवार्य है। विशिष्ट अतिथि मेयर रोशनी खलखो ने युवाओं को नैतिकता के साथ जीने की प्रेरणा देते हुए इस्कॉन के प्रयासों की सराहना की। महोत्सव में 300 से अधिक युवाओं ने भागीदारी की और भजन-कीर्तन के बाद महाप्रसाद प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस...