जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में राज्यपाल ने छात्राओं को डिग्री और मेडल प्रदान किए। समारोह में राज्यपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को ज्ञान, कौशल, शोध, नवाचार और रचनात्मकता के साथ जोड़ा जा रहा है, ताकि हमारा देश विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार कर सके। इस लक्ष्य को हासिल करने में देश की बेटियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेंगी。 यह भी पढ़ें- देश को ग्लोबल लीडर बनाने में योगदान...