नई दिल्ली, मार्च 31 -- पाकिस्तान और आतंकवाद का पुराना नाता किसी से छिपा नहीं है। दशकों से देश में आतंकियों को सुरक्षित पनाह देने वाले पाकिस्तान को लेकर अब अमेरिका ने भी आगाह किया है। ताजा अमेरिकी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान आज भी आतंकियों और आतंक के आकाओं का सबसे पसंदीदा पनाहगाह बना हुआ है। यही नहीं रिपोर्ट में पाकिस्तान द्वारा भारत को लेकर कहे जा रहे झूठ का भी पर्दाफाश हुआ है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग में पाकिस्तान खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है। इस बीच अमेरिका ने पाकिस्तान की कड़वी सच्चाई दुनिया के सामने रखी है। यह रिपोर्ट US कांग्रेस रिसर्च सर्विस (CRS) ने जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक दशकों तक स्टेट स्पॉन्सर्ड अभियानों और रणनीतिक नीतियों में बदला...