भारत को लग सकता है डबल झटका, विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर
नई दिल्ली, जून 4 -- आईपीएल के रोमांचक सीजन के खत्म होने के बाद अब भारतीय खिलाड़ी नीली जर्सी में खेलने के लिए तैयारी कर रहे हैं। आगामी वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट का फोकस अब भारतीय वनडे टीम पर है। ऐसे में सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी नजरें टिकी हैं। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले फैंस को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, वहीं रोहित शर्मा के खेलने पर भी संशय है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से खेले जाएगी। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा पूरी तरह फिट नहीं हैं और इस वजह से आगामी सीरीज में उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। बीसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.