नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- भारत को रूस से अगले महीने वायु रक्षा प्रणाली एस-400 की और यूनिट मिल सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को ये दावा किया। एस-400 की नई खेप मिलने से भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा। भारत के पास पहले से तीन एस-400 मौजूद हैं। सूत्रों ने बताया कि नई यूनिट रूस से निकल चुकी है जो अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच सकती है। पांचवीं यूनिट नवंबर में मिल सकती है। मालूम हो भारत ने रूस के साथ अक्तूबर 2018 में इसे खरीदने के लिए पांच अरब डॉलर का करार किया था। पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर में इस एयर डिफेंस सिस्टम की अहम भूमिका थी। यह भी पढ़ें- रूस ने फिर निभाई दोस्ती, भारत को चौथा S-400 सिस्टम भेजा; मोदी सरकार ने दी 5 और की मंजूरी पिछले महीने सरकार ने रूस से पांच एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने के प्रस्ताव को मंजूर किया...