नई दिल्ली, अगस्त 7 -- बांग्लादेश अपनी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भारत को तेवर दिखा रहा था। इसी बीच खबर है कि पड़ोसी मुल्क ने किल्लत के बीच भारत से ज्यादा डीजल देने की मांग की है। हालांकि, अब तक इस अनुरोध पर भारत की तरफ से आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इससे पहले बांग्लादेश ने कहा था कि हसीना को कॉन्फ्रेंस की अनुमति देने से भारत के साथ रिश्तों पर असर पड़ सकता है। हाल ही में भारतीय राजनयिक दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश सरकार में मंत्री इकबाल हसन महमूद से मुलाकात की थी। इस बात की जानकारी भारतीय उच्चायोग ने दी थी। कार्यालय ने बताया कि इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र में मुल्कों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर बात की गई थी। आगे बताया गया, 'चर्चा में भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पार बिजली और ऊर्जा कनेक्टिविटी की जर...